头条推荐
A | 快乐相伴,美好启程“福彩快乐8·向美好出发”主题营销活动今日火热开启!7月10日至7月23日福彩快乐8与滴滴开展多端合作在出行的每个时刻带给你夏日幸运与惊喜——扫票抽奖,好运难挡——参与快乐8扫票抽奖活动抽取华为平板电脑等惊喜好礼前往辽宁、上海、湖北、湖南、云南、宁夏福彩销售网点购买单票投注金额≥10元的快乐8彩票(自2026年7月10日销售的快乐8游戏第2026181期起至2026年7月23日销售的快乐8游戏第2026194期止),使用微信扫描票面营销活动二维码、登录福彩线上活动平台进行扫码抽奖,即有机会获得:华为平板电脑:1、HUAWEI MatePad 11.5 2026 WiFi(8GB+256GB)2、福彩快乐8选二3码复式机选1注(面值6元)的彩票兑换券3、福彩快乐8-滴滴出行无门槛抵扣券(面值5元/10元/15元随机)——快乐冲榜 “码”上抽奖——参与滴滴App 福彩线上活动有机会获得快乐8彩票兑换券2026年7月10日至7月23日,福彩与滴滴多端合作开展“福彩快乐8 向美好出发”线上活动,为大家送上夏日惊喜好礼!活动期间,参与中国福彩在滴滴App内开展的“福彩快乐8·向美好出发”线上活动,按照要求完成1次打车或1次骑车的冲榜任务,即可获得【福彩抽奖码】。长按或截图保存福彩抽奖码,使用微信扫描进入福彩线上活动平台进行扫码抽奖,即有机会获得彩票兑换券。不管是打车还是骑车总有机会顺手把好运收入囊中快来参与吧!7月10日起至7月23日福彩快乐8与滴滴一起邀您把好运装进行囊让快乐整装待发一起开启这段“幸运相伴 公益随行”的夏日出行吧!扫描上方活动二维码了解活动详情。

B | स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व क्रिकेट को महान से महान बल्लेबाज दिए। उनमें से ही एक हैं सर डॉन ब्रैडमैन। वो बल्लेबाज जिसे क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। इसका कारण है उनका औसत। टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन का औसत 99.94 का है। आज उन्हीं ब्रैडमैन का जन्मदिन है। 27 अगस्त 1908 को उनका जन्म न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंड्रा में हुआ था।,अपने करियर में ब्रैडमैन ने एक से एक पारी खेली और जमकर रन बनाए। उनमें से एक यादगार पारी ब्रैडमैन ने अपने शुरुआती करियर में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स मैदान पर खेली थी जिसने पूरी दुनिया को बता दिया था कि ये बल्लेबाज अलग है।,आज के समय में कई युवा लड़के 19-20 साल में टीम में आ जाते हैं और छा जाते हैं। लेकिन सालों पहले ये आसान नहीं था और आसान 22 साल की उम्र में दिग्गजों के सामने पहला इंग्लैंड का दौरा भी नहीं था जिसने बता दिया हो कि भविष्य इसी बल्लेबाज का है। 22 साल के डॉन ब्रैडमैन जिनके हाथ में बल्ला नहीं बल्कि रनों की बारिश करने वाली छड़ी थी। इंग्लैंड की धरती पर उनका पहला एशेज दौरा। सामने थी इंग्लैंड की मजबूत टीम जो अपने घर में अजेय मानी जाती थी। लेकिन ब्रैडमैन के इरादे कुछ और थे।,सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स में खेला गया था और इस मैच में ब्रैडमैन ने पहले ही दिन जो किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हुई और ब्रैडमैन क्रीज पर आए। उनके चेहरे पर वो आत्मविश्वास था जो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण के माथे पर शिकन ला सकता था। न कोई नर्वसनेस, न कोई घबराहट। बस एक अजीब सी शांति। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेरोल्ड लारवुड और मौरिस टेट ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन ब्रैडमैन का बल्ला जवाब देता था। अपने बेहतरीन क्लासिकिल शॉट्स से ब्रैडमैन हावी होते चले गए। मैदान पर गेंदबाजों की सांसें थम रही थीं और दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।,पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तो ब्रैडमैन 309 रन पर नाबाद थे। एक दिन में 300 रन! ये कोई आसान काम नहीं था। बल्लेबाजों को आज भी दो-तीन दिन लग जाते हैं इस स्कोर तक पहुंचने में, लेकिन ब्रैडमैन ने ये कारनामा एक ही दिन में कर दिखाया था। क्रिकेट की दुनिया में यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।,अगले दिन ब्रैडमैन ज्यादा आगे नहीं जा पाए। उन्होंने अपने स्कोर में 25 रनों का और इजाफा किया। वह 334 रन बनाकर आउट हुए। 448 गेंदों का सामना कर उन्होंने 46 चौके मारे थे। उनके आउट होने पर स्टेडियम में मौजूद हर शख्स खड़ा हो गया था क्योंकि इससे पहले इतनी अविश्वस्नीय पारी किसी ने नहीं देखी थी। इंग्लैंड की टीम के फैंस भी ब्रैडमैन को सलाम कर रहे थे।,ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 566 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 391 रनों पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने उसे फॉलोऑन दिया था। इंग्लैंड ने पांचवें दिन तीन विकेट खोकर 95 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।,
Current article:http://bd43.deshabisaoguonouzuo.cfd/list_1akwkk/2u7sg.html
Published on:10:53:57